रांची, सितम्बर 23 -- पिस्कानगड़ी, प्रतिनिधि। दुर्गा पूजा को लेकर नगड़ी में शांति समिति की बैठक नगड़ी प्रखंड कार्यालय में सीओ राजेश कुमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से दुर्गा पूजा त्योहार शांति और भाईचारे के साथ मनाने का निर्णय लिया। मौके पर शांति समिति के सदस्यों ने प्रशासन से त्योहार के अवसर पर निर्बाध रूप से बिजली आपूर्ति की मांग की गई। बैठक में बीडीओ दीपाली भगत, जिला परिषद सदस्य पूनम देवी, डीएसपी अरविंद कुमार, नगड़ी थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सहित शांति समिति के लाल प्रेम प्रकाश नाथ शाहदेव तपेश्वर केशरी, दिलरूबा हुसैन, चूड़ामणि महतो, केदार महतो, मो शाहिद, दौलतराम केशरी, राखी देवी और शीला देवी आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.