रांची, जनवरी 30 -- पिस्कानगड़ी, प्रतिनिधि। नगड़ी के बंधेया स्थित बाबा राइस मिल सहित नगड़ी के मेला टिकरा के पास स्थित दो राइस मिल और उनके संचालक के घर और कार्यालय में आयकर विभाग की टीम ने एक साथ छापेमारी की। घटना गुरुवार की सुबह लगभग छह बजे की है। आयकर विभाग की टीम ने नगड़ी में राइस मिल संचालक प्रमोद महतो और विनोद महतो के आवास और कार्यालय में छापेमारी की। बाबा राइस मिल में एक साथ पांच इनोवा कार में आयकर विभाग के अधिकारी पहुंचे। अधिकारियों के अचानक मिल में आने से कर्मचारियों के बीच अफरातफरी मच गई। आयकर विभाग की टीम को देख मिल के कर्मचारी और गार्ड उन्हें पहचान नहीं सके। वहां मौजूद कर्मचारियों ने इसकी सूचना रांची में रहने वाले मिल के मालिक मनीष कुमार को दी। मिल मालिक मनीष कुमार के वहां पहुंचने से पूर्व ही आयकर विभाग की टीम द्वारा जांच पड़ताल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.