रांची, अगस्त 12 -- पिस्कानगड़ी, प्रतिनिधि। नगड़ी स्थित केंद्रीय तसर अनुसंधान और प्रशिक्षण संस्थान की ओर से बुधवार को हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा बाइक रैली निकाली गई। रैली का नेतृत्व संस्थान के निदेशक डॉ. प्रतीश कुमार पीएम ने किया। रैली में वैज्ञानिक अधिकारी, कर्मचारी, जेआरएफ, एसआरएफ, परियोजना कर्मी, विद्यार्थी और श्रमिक शामिल हुए। प्रतिभागियों ने हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति का संदेश दिया। इस दौरान सभी ने हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया। निदेशक ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज देश के गौरव, सम्मान और एकता का प्रतीक है। उन्होंने सभी से घरों और कार्यस्थलों पर तिरंगा फहराकर अभियान में भागीदारी करने की अपील की। यह भी पढ़ें- तिरंगा यात्रा में भारत माता की जय के नारे गूंजे यह भी पढ़ें- Prayagraj News: तिरंगा लेक...