रांची, दिसम्बर 25 -- पिस्कानगड़ी, प्रतिनिधि। नगड़ी प्रखंड क्षेत्र में क्रिसमस का पर्व मनाया गया। क्षेत्र के प्रमुख चर्च में क्रिसमस की विशेष प्रार्थना और मिस्सा का आयोजन किया गया। इस दौरान सपारोम स्थित संत अंथोनी चर्च, संत माइकल चर्च, टिकराटोली स्थित बिविलियर्स चर्च, पतरा चौली स्थित चर्च और नगड़ी के पोखरटोली चर्च में बड़ी संख्या में ईसाई समुदाय के लोगों ने क्रिसमस की प्रार्थना और मिस्सा की। मौके पर लोगों ने अपने घरों में चरनी बनाकर भी प्रभु यीशु की जन्म की प्रतिमा स्थापित कर उनकी स्तुति की और एक-दूसरे को क्रिसमस पर्व की बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.