नगड़ी में किसानों को मिला कृषि हेल्थ कार्ड
रांची, जून 26 -- पिस्कानगड़ी, प्रतिनिधि। नगड़ी के साहेर पंचायत स्थित कतरपा जारा टोली गांव में शुक्रवार को किसानों के बीच कृषि हेल्थ कार्ड का वितरण किया गया। मौके पर समाजसेवी राखी देवी और सोमारी उरांव ने 22 किसानों के बीच कृषि हेल्थ कार्ड का वितरण किया। राखी देवी ने किसानों को कृषि हेल्थ कार्ड के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि सभी किसानों को यह कार्ड अवश्य बनवाना चाहिए। इससे किसानों की कृषि योग्य जमीन की उर्वरता की जांच कर रिपोर्ट दी जाती है, जिससे समय रहते भूमि का उपचार कर उत्पादन बढ़ाने में मदद मिलती है। मौके पर तस्लीम अंसारी, रंजन हेमरोम सहित दर्जनों किसान मौजूद थे। यह भी पढ़ें- बिहार कृषि ऐप से ऑनलाइन आवेदन कर किसान उठा सकेंगे उद्यान योजनाओं का लाभ
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.