रांची, दिसम्बर 14 -- पिस्कानगड़ी, प्रतिनिधि। नगड़ी थाना क्षेत्र के नगड़ी मेला टिकरा के पास फोचका बेचनेवाले 33 वर्षीय बंधन लोहरा ने पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दी। रविवार की सुबह जब कुछ मजदूर किसी काम से घर के पीछे गए, तो उन्होंने बंधन लोहरा का शव एक पेड़ से फांसी पर लटका देखा। मजदूरों के शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हुए और इसकी सूचना नगड़ी थाने को दी गई। इसके बाद पुलिस ने शव को पेड़ से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। जानकारी के अनुसार कुछ लोगों से कर्ज लिया था, जिसके कारण बंधन काफी तनाव में था। वह शुक्रवार से ही लापता था। आशंका है कि उसने शुक्रवार की रात फांसी लगा ली थी। लेकिन घर के पीछे झाड़ियों के बीच पेड़ में फांसी लगाने से उस पर किसी की नजर नहीं पड़ी। वह गुमला जिले के भरनो थाना क्षेत्र का निवासी था। नगड़ी में मेला टिकरा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.