रांची, फरवरी 25 -- पिस्कानगड़ी, प्रतिनिधि। नगड़ी थाना क्षेत्र के धुर्वा-लोधमा रोड पर नचियातू गांव के पास एसयूवी की चपेट में आने से एक बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान बेड़ो निवासी 31 वर्षीय दिलीप महली के रूप में हुई है। घटना बुधवार की शाम लगभग सात बजे की है। जानकारी के अनुसार, दिलीप धुर्वा से बाइक से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान नचियातू गांव के पास पीछे से आ रही एक एसयूवी ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद आसपास के लोग उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना के बाद चालक एसयूवी छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही नगड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर थाने ले आई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...