रांची, अप्रैल 15 -- पिस्कानगड़ी, प्रतिनिधि। बहुप्रतीक्षित नगड़ी के लोगों और पुलिसकर्मियों को नया थाना भवन मिल गया। विधिवत पूजा-अर्चना के साथ नए भवन में कामकाज शुरू हुआ। बुधवार को नगड़ी थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने अपने अधीनस्थ पुलिसकर्मियों के साथ प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित नए आधुनिक थाना भवन में पूजा-पाठ कर कार्यारंभ किया। नए भवन के निचले हिस्से में थाना प्रभारी कक्ष के साथ महिला और पुरुष हाजत बनाए गए हैं, जबकि प्रथम मंजिल में जवानों और अधिकारियों के रहने के लिए कमरे तैयार किए गए हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि पुराने भवन में बरसात के दौरान छत से पानी टपकने से कार्य करने में काफी परेशानी होती थी और जवानों के रहने व शौचालय की समुचित व्यवस्था भी नहीं थी। नया भवन सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस है, जिससे अब कार्य सुचारू रूप से हो सकेगा। उद्घाटन क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.