रांची, फरवरी 22 -- पिस्कानगड़ी, प्रतिनिधि। नगड़ी थाना क्षेत्र के हरही गांव में शनिवार की रात चोरों ने 11 पोल से बिजली के तार काट लिए। चोरी हुए बिजली तार की कीमत लगभग तीन लाख रुपये आंकी जा रही है। चोर हरही गांव में किसान कार्तिक महतो के खेत से गांव की ओर जानेवाली कच्ची सड़क के किनारे लगे बिजली के 11 पोल से तार काट ले गए। यहां कृषि कार्य के लिए खेतों तक बिजली पहुंचाने के लिए पोल लगाए गए हैं। इस संबंध में गांव के किसानों ने बताया कि बिजली विभाग द्वारा सिंचाई के लिए खेतों तक बिजली पहुंचाने हेतु तार लगाया गया था। रविवार सुबह जब किसान कार्तिक महतो अपने खेत की ओर गए तो देखा कि पोल से बिजली के तार कटे हुए हैं। किसानों ने बिजली विभाग से अविलंब तार लगाने की मांग की है। वहीं नगड़ी थाना प्रभारी से क्षेत्र में प्रतिदिन रात में पुलिस गश्ती कराने की मां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.