रांची, फरवरी 24 -- पिस्कानगड़ी, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के नारो बाजार से मंगलवार को एक और बाइक चोरी हो गई। प्रेमनगर निवासी विकास सिंह अपनी बाइक खड़ी कर सब्जी खरीदने गए थे, लौटने पर बाइक नहीं मिली। काफी खोजबीन के बाद उन्होंने नगड़ी थाने में लिखित सूचना दी। थाने से कुछ दूरी पर स्थित साप्ताहिक बाजार में चोरी की घटनाएं आम हो गई हैं। कुछ दिन पूर्व एक व्यवसायी की नई बाइक भी यहीं से चोरी हुई थी, जिसका सीसीटीवी फुटेज मिलने के बावजूद पुलिस अब तक चोर का पता नहीं लगा सकी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.