नगड़ी के नारों बाजार से बच्चा बरामद
रांची, जून 2 -- पिस्कानगड़ी, प्रतिनिधि। नगड़ी थाना क्षेत्र के बांध टोली में रहने वाला 7 वर्षीय सौरभ बिंलुग मंगलवार को नारों बाजार से सकुशल बरामद कर लिया गया। बच्चा सोमवार सुबह घर से खेलने निकला था, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने काफी खोजबीन के बाद नगड़ी थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जुट गई। मंगलवार को नारों बाजार में बच्चे के भटकने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे सुरक्षित बरामद कर परिजनों को सूचना दी। बाद में परिजन थाने पहुंचे और बच्चे को अपने साथ ले गए। पुलिस के अनुसार बच्चा खेलते समय रास्ता भटक गया था और रातभर नारों बाजार में ही रहा। परिजनों ने पुलिस की तत्परता की सराहना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.