रांची, मई 28 -- पिस्कानगड़ी, प्रतिनिधि। रांची के नगड़ी क्षेत्र के युवा इंजीनियर ऋषिकेश केसरी उर्फ गगन को कोलकाता में आयोजित समारोह में प्रतिष्ठित 'कैप्टन स्टील अवार्ड' से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली सहित देश के कई इंजीनियर मौजूद थे। झारखंड के चयनित 10 प्रतिभाशाली युवा इंजीनियरों में अंतिम रूप से ऋषिकेश गगन का चयन किया गया। उनकी इस उपलब्धि पर नगड़ी क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...