रांची, जून 8 -- रांची, वरीय संवाददाता। नगड़ी जमीन बचाओ संघर्ष समिति की बैठक सोमवार को धुमकुड़िया सभागार करमटोली में हुई। संचालन विकास टोप्पो ने की। ग्रामीणों ने कहा कि नगड़ी जमीन कृषि योग्य है और जीवनयापन करने का एकमात्र साधन है, इसलिए नगड़ी जमीन को किसी भी कीमत पर हमलोग हड़पने नहीं देंगे। जहां तक होगा, संघर्ष जारी रहेगा। अंत में तीन सूत्री निर्णय लिया गया। इसमें पदयात्रा कर नगड़ी जमीन रिम्स टू अधिग्रहण रोकने के लिए मांग पत्र झारखंड के मुख्यमंत्री को सौंपने का निर्णय लिया गया। इसके बाद भी निर्णय नहीं बदला गया तो समिति द्वारा 25 जून से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन होगा। मौके पर समिति के सीता टोप्पो, विकास टोप्पो, नदी उरांव, अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद से गीताश्री उरांव, आदिवासी महासभा से देवकुमार धान, आदिवासी जनपरिषद से प्रेमशाही मुंडा,...