लातेहार, मार्च 10 -- बालूमाथ,प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के बसिया पंचायत के नगड़ा गांव में सप्त दिवसीय श्री रुद्र महायज्ञ का विधिवत ध्वजारोहण कर शुभारंभ मंगलवार को किया गया। महायज्ञ पूजा समिति द्वारा ध्वजारोहण के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा अर्चना प्रारंभ की गई। समिति के सदस्यों ने बताया कि ध्वजारोहण के बाद विधि-विधान से धार्मिक अनुष्ठान की शुरुआत की गई। महायज्ञ के दौरान सात दिनों तक हवन पूजन,धार्मिक अनुष्ठान तथा भजन कीर्तन का आयोजन किया जाएगा,जिसमें आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होगी। महायज्ञ पूजा समिति ने सभी मुख्य संरक्षकों,अभिभावकों,पदाधिकारियोंयुवाओं,मातृशक्ति एवं सनातन धर्म प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। समिति के अनुसार इस धार्मिक आयोजन से क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.