लातेहार, मार्च 20 -- बालूमाथ, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के ग्राम नगड़ा में आयोजित श्री रूद्र महायज्ञ के अवसर पर निकाली गई भव्य कलश यात्रा में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। आयोजन में पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम विशेष रूप से शामिल हुए और पूरे विधि विधान के साथ कलश यात्रा में भाग लिया। कलश यात्रा के दौरान गांव की महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश धारण कर भक्ति गीत गाते हुए यात्रा को आगे बढ़ाया,जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे मार्ग में धार्मिक उत्साह का माहौल देखने को मिला। पूर्व मंत्री श्री राम ने इस दौरान श्रद्धालुओं से मुलाकात कर उनका अभिवादन किया और आयोजन की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज में एकता, भाईचारा और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार करते हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.