संभल, फरवरी 26 -- नखासा थाना क्षेत्र में युवक ने मोहल्ले की रहने वाली युवती को शादी करने का झांसा दिया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। युवती ने जब शादी करने का दवाब बनाया तो युवक ने इंकार कर दिया। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के लिए तहरीर दी है। थानाक्षेत्र में शहर के एक मोहल्ला निवासी युवती को सालभर पहले एक युवक ने झांसे में लिया और उसे शादी करने का भरोसा दिया। युवती को भरोसे लेकर युवक ने कई बार शारीरिक संबंध बनाए। जब युवती ने शादी करने के लिए दवाब बनाया तो उसने इंकार कर दिया। पीड़िता ने परिजनों को पूरे मामले की जानकारी दी। परिजन बुधवार को पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। थानाध्यक्ष संजीव बालियान ने बताया कि घटना की जांच कर रहे हैं। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...