बदायूं, मार्च 7 -- बदायूं, संवाददाता। चार दिन पहले घर से घूमने निकले एक व्यक्ति की सड़क पर गिरने के बाद मौत हो गई। उसका शव अलापुर थाना क्षेत्र के नखासा बाजार के पास मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मामला अलापुर थाना क्षेत्र के मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे स्थित नखासा बाजार के पास का है। थाना क्षेत्र के म्याऊं के रहने वाले राजेश सिंह 35 वर्ष पुत्र छोटे सिंह चार दिन पहले घर से बाहर घूमने के लिए निकले थे, लेकिन वह वापस नहीं लौटे। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। बाद में उनका शव नखासा बाजार के पास सड़क किनारे पड़ा मिला। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.