गुड़गांव, अप्रैल 5 -- गुरुग्राम। नगर निगम मानेसर के वार्ड-15 स्थित गांव नखड़ौला के निवासियों को रविवार को विकास की बड़ी सौगात मिली। नगर निगम की मेयर डॉ. इंद्रजीत कौर यादव ने गांव में ढाई करोड़ रुपये की लागत से होने वाले सीवर लाइन और सड़क निर्माण कार्यों का विधिवत शुभारंभ किया। इन विकास कार्यों के पूरे होने से गांव में जल निकासी की समस्या का स्थायी समाधान होगा और यातायात भी सुगम हो सकेगा। कार्यक्रम में पहुंचने पर स्थानीय ग्रामीणों ने फूल-मालाओं के साथ मेयर का भव्य और गर्मजोशी से स्वागत किया। अपने संबोधन में मेयर डॉ. इंद्रजीत कौर यादव ने क्षेत्र के विकास के लिए स्थानीय पार्षद पिंकी की मेहनत और सक्रियता की जमकर सराहना की। उन्होंने एक बड़ी घोषणा करते हुए बताया कि पार्षद के प्रयासों से ही नखड़ौला गांव में 31 करोड़ रुपये की लागत से एक शानदार ऑड...