औरंगाबाद, मार्च 31 -- मदनपुर प्रखंड के सलैया थाना क्षेत्र में मंगलवार को नक्सल विरोधी अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली, जब हरि बीघा के पास चाल्हो पहाड़ पर चलाए गए सघन तलाशी अभियान के दौरान एक देसी सिंगल शॉट राइफल और चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए। यह कार्रवाई थाना अध्यक्ष कन्हैया शर्मा के नेतृत्व में सलैया थाना पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने की। बरामद हथियार झाड़ियों में छिपाकर रखे गए थे, जिन्हें सुरक्षा बलों ने खोज निकाला। अभियान के दौरान आसपास के जंगली इलाकों में भी गहन जांच की गई, हालांकि अन्य कोई संदिग्ध सामग्री नहीं मिली। पुलिस का मानना है कि नक्सलियों द्वारा इन हथियारों को छिपाकर रखा गया था, लेकिन समय रहते कार्रवाई कर उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर अभियान चलाया गया था और इस म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.