नक्सल मुक्त बस्तर में सुरक्षा कैंप आधुनिक सेवा केंद्र बनेंगे
नई दिल्ली, जून 23 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। बस्तर संभाग में सुरक्षा शिविरों को जनसेवा और आदिवासी कल्याण के केंद्रों में विकसित करने की योजना तेजी से आगे बढ़ रही है। क्षेत्र के लगभग 196 सुरक्षा कैंपों में से 70 को अगले डेढ़ वर्ष के भीतर आधुनिक सेवा केंद्रों में परिवर्तित करने का लक्ष्य रखा गया है। सूत्रों के अनुसार, निर्धारित डिजाइन के आधार पर करीब एक दर्जन केंद्र जल्द तैयार हो जाएंगे। इन केंद्रों के निर्माण तक चिह्नित क्षेत्रों में केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ शत-प्रतिशत पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा बल अब केवल सुरक्षा तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे गांवों और प्रशासन के बीच सेतु की भूमिका निभाते हुए सरकारी योजनाओं को आदिवासी समुदाय तक पहुंचाने में सहयोग कर रहे हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.