नक्सल प्रभावित तीन जिलों के 137 लोग राष्ट्रीय एकता परेड में होंगे शामिल
मिर्जापुर, अक्टूबर 29 -- मिर्जापुर, संवाददाता। नक्सल मुक्त भारत की थीम पर 31 अक्तूबर को गुजरात में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में मिर्जापुर, सोनभद्र और चंदौली के 137 लोग शामिल होंगे। भारत सरकार के गृह मंत्रालय के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वाराणसी जोन से चयनित लोगों का दल गुरुवार को वाराणसी से रवाना होगा। यह भी पढ़ें- पूर्व नक्सल प्रभावित जिले का दल गुजरात रवाना परेड में शामिल होगा वाराणसी जोन का दल एडीजी जोन वाराणसी नवीन अरोरा को इस आयोजन के लिए राज्य नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं मिर्जापुर, सोनभद्र और चंदौली के डीएम को सहायक नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। देश के पूर्व नक्सल प्रभावित 126 जिलों के लोगों को इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है। वाराणसी जोन से विभिन्न वर्ग के 137 लोगो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.