नक्सल प्रभावित क्षेत्र में गश्त के दौरान मिला सड़ा-गला शव
मुंगेर, अप्रैल 23 -- धरहरा, निज संवाददाता। लड़ैयाटांड थानाक्षेत्र के अमरासनी पहाड़ी से बुधवार को पुलिस ने करीब 50 वर्षीय एक अज्ञात अधेड़ का सड़ा-गला शव बरामद किया। शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। जानकारी के अनुसार, बुधवार को एसटीएफ की टीम नक्सल प्रभावित क्षेत्र में गश्ती अभियान पर निकली थी। इसी दौरान अमरासनी पहाड़ी के जंगली इलाके में एक पेड़ के नीचे पड़े शव पर टीम की नजर पड़ी। शव को देखकर एसटीएफ ने लड़ैयाटांड थाना को सूचना दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विभांशु शेखर भास्करम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। यह भी पढ़ें- अमरासनी पहाड़ी से अधेड़ का सड़ा-गला शव बरामद, हत्या की आशंका पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटनास्थल की जांच की। शव के आसपास किसी तरह का सुराग नहीं मिल पाया। शव करीब 1...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.