सोनभद्र, दिसम्बर 9 -- सोनभद्र, संवाददाता। पुलिस लाइन चुर्क स्थित सभागार कक्ष में अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी की अध्यक्षता में मंगलवार को नक्सल समन्वय गोष्ठी आयोजित की गई। इस दौरान नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में अधिक सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। गोष्ठी में जनपद के पुलिस, पीएसी तथा अन्य विभागों के अधिकारीगण सहित सीमावर्ती जनपदों से आए अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। बैठक में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में अधिक सतर्कता बरतने, सभी इकाइयों के मध्य निरंतर समन्वय स्थापित रखने, नियमित रूप से कांम्बिंग, एरिया डॉमिनेशन एवं चेकिंग अभियान संचालित करने, अभियान के दौरान स्थानीय ग्रामीणों की समस्याओं को सुनने एवं उनका हर संभव निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित कर उन्हें किसी भी भ्रामक प्रचार या बहका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.