सोनभद्र, अप्रैल 10 -- सोनभद्र, संवाददाा। पुलिस लाइन चुर्क के सभागार कक्ष में क्षेत्राधिकारी यातायात डा. चारू द्विवेदी अध्यक्षता में नक्सल समन्वय गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस, पीएसी, नक्सल कंटिजेंट सहित अन्य विभागों के अधिकारी तथा सीमावर्ती जनपदों से आए वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। गोष्ठी के दौरान नक्सली संचरण की संभावनाओं के दृष्टिगत नक्सल प्रभावित एवं संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्कता और निगरानी बढ़ाने, आपसी समन्वय एवं सूचना आदान-प्रदान को और अधिक सुदृढ़ करने तथा नियमित कांबिंग, एरिया डोमिनेशन एवं सर्च ऑपरेशन प्रभावी रूप से संचालित किए जाने पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि ऑपरेशन के दौरान स्थानीय ग्रामीणों से संवाद स्थापित करते हुए उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना जाए, उनका समयबद्ध एवं प्रभावी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.