लातेहार, मार्च 16 -- लातेहार,प्रतिनिधि। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 32वीं बटालियन नक्सल विरोधी अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। बटालियन के कमांडेंट राजेश सिंह ने रविवार को मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि जिले के महुआडांड़ और गारू प्रखंड के मारोमार, बांसकरचा, बारेसाढ़, तिसिया और नावाटोली क्षेत्रों में एसएसबी की पांच कंपनियां तैनात हैं, जो पूरी मुस्तैदी के साथ अभियान चला रही हैं। कमांडेंट ने बताया कि इन क्षेत्रों में नियमित रूप से सर्च ऑपरेशन और एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया जा रहा है, जिसका सकारात्मक परिणाम भी सामने आ रहा है। इसी दौरान सूचना मिली थी कि माओवादी संगठन का जोनल कमांडर मृत्युंजय भुईयां अपने दस्ते के साथ क्षेत्र में सक्रिय है। इसके बाद लातेहार पुलिस और एसएसबी की 32वीं बटालियन ने संयुक्त रूप से रणनीति बनाकर व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.