जमशेदपुर, अगस्त 8 -- नक्सली राजेन्द्र सिंह मुंडा व उसका साथी पीयून बिरोह गुरुवार को आर्म्स एक्ट मामले में जमशेदपुर एडीजे-2 की अदालत से साक्ष्य के अभाव में बरी हो गया। राजेन्द्र सिंह मुंडा का नाम सांसद सुनील महतो हत्याकांड में भी आया था। पुलिस ने उसे एमजीएम थाना क्षेत्र स्थित आमदा पहाड़ी से दिसंबर 2017 में गिरफ्तार किया था। उसके पास से पिस्तौल, गोलियां, मैगजीन, डेटोनेटर व अन्य विध्वंसक सामग्री बरामद की गई थी। उसके खिलाफ झारखंड और पश्चिम बंगाल में कई मामले दर्ज हुए थे। बोड़ाम और गालुडीह थाना में भी उसके खिलाफ 2017 में तीन केस दर्ज हुए थे। अभी राजेन्द्र सिंह मुंडा अन्य मामलों के कारण घाटशिला जेल में बंद है। यह भी पढ़ें- झारखंड में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, 10 लाख के इनामी समेत 3 नक्सलियों ने किया सरेंडर मालूम हो कि 2007 में होली के दिन सांस...