लखीसराय, फरवरी 11 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। तेतरहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत संत थॉमस स्कूल में नक्सली पर्चा चिपकाकर फिरौती मांगने और जान से मारने की धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में संत थॉमस स्कूल की प्रधानाध्यापिका पूजा भारती ने तेतरहाट थाना में आवेदन देकर पुलिस से जांच कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में प्रधानाध्यापिका ने बताया कि मंगलवार की सुबह करीब 7:45 बजे विद्यालय खोलने के लिए जब शिक्षिका रूबी कुमारी स्कूल पहुंचीं तो उन्होंने मुख्य दरवाजे के ताले के पास एक पर्चा पड़ा हुआ देखा। इसकी सूचना तत्काल उन्हें प्रधानाध्यापिका को दी। सूचना मिलने पर जब प्रधानाध्यापिका स्वयं विद्यालय पहुंचीं तो पर्चे की जांच करने पर उसमें खुद को माओवादी कम्युनिस्ट पार्टी से जुड़ा बताते हुए जान से मारने की धमकी दी गई थी। साथ ही फिर...