नक्सली ने खुद दी न्यायिक रिमांड पर लेने की अर्जी
मुजफ्फरपुर, मई 31 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। गोपालगंज के बैकुंठपुर थाना के सिंहासनी गांव के प्रदीप पुरी ने खुद न्यायिक हिरासत में लेने के लिए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के विशेष कोर्ट में अर्जी दाखिल की है। उस पर सरैया थाना के गोरीगामा दियारा में चारू मजूमदार के कथित शहीदी सप्ताह की तैयारी को लेकर 23 जुलाई 2017 को हार्डकोर नक्सलियों की बैठक में शामिल होने का आरोप है। फिलहाल वह बैकुंठपुर थाना के एक मामले में गोपालगंज जेल में बंद है। नौ वर्षों से मुजफ्फरपुर पुलिस उसे ढूढ़ नहीं पाई थी। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के विशेष कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में लेने के लिए प्रोडक्शन वारंट जारी किया है। उसे दो जून को गोपालगंज जेल से लाकर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के विशेष कोर्ट में पेश किया जाएगा。
बैठक स्थल से मिला था डेटोनेटर, कट्टा व कारतूस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.