नक्सली नेता के अंतिम संस्कार में शामिल लोगों को नोटिस
नई दिल्ली, मार्च 7 -- एनआईए ने पिछले साल प्रतिबंधित सीपीआई (एम) नेता के अंतिम संस्कार में शामिल होने और संबोधन करने वाले कई लोगों को नोटिस जारी किए हैं। उन्होंने दावा किया कि नोटिस कम से कम सात लोगों को जारी किए गए, जिनमें एक वकील भी शामिल है, जो पिछले साल अक्टूबर में नक्सली नेता के रामचंद्र रेड्डी के अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे और लोगों को संबोधित किया था। प्रतिबंधित सीपीआई (माओवादी) की केंद्रीय समिति के सदस्य रेड्डी पिछले साल सितंबर में छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए थे। उनका अंतिम संस्कार पिछले साल 18 अक्तूबर को सिद्दिपेट जिले के उनके पैतृक गांव में हुआ था। एनआईए अधिकारियों से संपर्क नहीं हो सका।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.