नक्सली जोनल सेक्रेटरी रामचंद्र उर्फ शंभु जी उर्फ नेताजी धराया
बेगुसराय, अप्रैल 17 -- बेगूसराय के तेघड़ा क्षेत्र में गुरुवार की रात जिले की पुलिस व एसटीएफ ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर जिले का टॉप -10 में शामिल नक्सली जोनल सेक्रेटरी रामचंद्र महतो उर्फ शंभू उर्फ़ नेताजी को गिरफ्तार कर लिया। वह तेघड़ा थाना क्षेत्र के नोनपुर गांव निवासी स्वर्गीय मुनीलाल महतो का पुत्र है। एसटीएफ की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार हत्या, रंगदारी जैसे मामले में वह पुलिस की नजरों से वर्ष 2010 से ही फरार चल रहा था। साथ ही यूएपी एक्ट में पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। इसके अलावा नोनपुर गांव के ही यूएपी एक्ट में वांछित रामप्रवेश महतो उर्फ रम्फु को भी गिरफ्तार किया गया है। यह भी पढ़ें- नक्सली जोनल सेक्रेटरी रामचंद्र उर्फ शंभुजी उर्फ नेताजी समेत दो धराये वह नोनपुर गांव निवासी स्वर्गीय भुवनेश्वर महतो का पुत्र है। एसटीएफ ने दोनों नक्सल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.