नक्सली कैंप से रैंप तक का सफर; जिन महिलाओं के हाथ में कभी होते थे हथियार, उन्होंने कैट वॉक कर जीता दिल
रायपुर, अगस्त 13 -- छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद का खात्मा होने के बाद हाल ही में उस समय बदलाव की एक बड़ी तस्वीर नजर आई, जब एक समय में बस्तर के घने जंगलों में हथियार लेकर नक्सली के तौर पर घूमने वाली महिलाएं रायपुर में रैम्प वॉक करती नजर आईं। नक्सली कैंप से फैशन रैंप तक का उनका ये सफर 'राष्ट्रीय हथकरघा दिवस' के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में दिखाई दिया, जहां पर इन पूर्व महिला नक्सलियों ने रैंप वॉक कर सबका दिल जीत लिया और खूब तालियां भी बटोरीं। अपनी रैंप वॉक के जरिए उन्होंने सरेंडर करने और मुख्यधारा में लौटने के बाद आए बदलाव को दिखाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस फैशन शो का आयोजन 7 अगस्त शुक्रवार को राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर हुआ था, और इस कार्यक्रम के दौरान इन महिलाओं ने हैंडलूम से बनी ड्रेस पहनकर इन कपड़ों का प्रचार किया। वहीं इस मौके पर आयोजित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.