मुजफ्फरपुर, अगस्त 2 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। प्रतिबंधित संगठन भाकपा (माओवादी) के उत्तर बिहार पश्चिमी सब जोनल कमेटी सचिव रामबाबू राम राजन उर्फ प्रहार के खिलाफ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के विशेष कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की गई है। हथौड़ी थाना क्षेत्र के नरमा माधोपुर में 2019 में ईंट-भट्ठा संचालक से दो लाख रुपये लेवी मांगी गई थी। इस मामले की जांच में पुलिस को प्रहार की संलिप्तता मिली है। इसके बाद आईओ सह एसडीपीओ पूर्वी-एक अलय वत्स ने उसके विरुद्ध विशेष कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है।प्रहार को मई 2023 में बगहा पुलिस और एसटीएफ ने संयुक्त अभियान चलाकर गंडक दियारा क्षेत्र से गिरफ्तार किया था। उसके पास से दो एके-47 और 460 राउंड कारतूस व 50 हजार रुपये नकदी जब्त किए गए थे। फिलहाल वह बेतिया जेल में बंद है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...