नक्सलियों संगठन के खूनी क्रांति समेत कई सप्ताह, अलर्ट पर पुलिस
रांची, नवम्बर 5 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड में भाकपा माओवादियों के द्वारा नवंबर माह में खूनी क्रांति सप्ताह, दमन विरोधी सप्ताह व शहीद सप्ताह मनाया जाता रहा है। ऐसे में इन तीनों सप्ताह को लेकर पुलिस मुख्यालय ने राज्यभर में अलर्ट जारी किया है। 8 से 30 नवंबर के बीच नक्सलियों के द्वारा मनाए जाने वाले इस सप्ताह के दौरान हिंसक वारदात, सरकारी प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने की आशंका जतायी गई है। ऐसे में संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखने का आदेश दिया गया है। राज्य पुलिस के आईजी अभियान नरेंद्र कुमार सिंह ने सभी जिलों व पुलिस इकाइयों को इस संबंध में पत्र भेजा है। 8 से 15 नवंबर तक खूनी क्रांति सप्ताह, 16 से 22 तक दमन विरोधी सप्ताह व 24 से 30 तक शहीद सप्ताह मनाया जाना है। आईजी अभियान ने रेलवे से जुड़े बुनियादी ढांचे की सुरक्षा को लेकर वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.