चक्रधरपुर, मार्च 2 -- मनोहरपुर, आनंदपुर, गुवा, संवाददाता। सारंडा जंगल के जराईकेला व चिरिया ओपी थाना क्षेत्र की सीमा पर रविवार सुबह आईईडी विस्फोट के कुछ ही घंटे बाद नौ बजे मुठभेड़ हो गयी। इसके बाद पूरे दिन सुरक्षा बलों व नक्सलियों के बीच रुक-रुककर फायरिंग होती रही। इधर, मुठभेड़ को देखते हुए अतिरिक्त जवान मौके पर पहुंचे और पूरे इलाके की घेराबंदी शुरू कर दी। खबर है कि चार हजार जवानों ने जंगल को घेर लिया है और नक्सलियों को उनके अंजाम तक पहुंचाने में जुट गये हैं। मिसिर बेसरा दस्ते की सूचना पर शुरू हुआ था ऑपरेशन : सूत्रों की माने तो सुरक्षाबलों को 1 करोड़ के इनामी नक्सली नेता मिसिर बेसरा के दस्ते के साथ होने की सूचना थी। जिसके बाद सुरक्षाबलों ने शनिवार देर शाम सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। लेकिन, नक्सलियों को उनके अंजाम तक पहुंचाने से पहले ही आईईडी वि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.