जमशेदपुर, सितम्बर 30 -- जमशेदपुर, संवाददाता। नक्सली हिंसा में आई कमी और संगठन के शीर्ष नेतृत्व के समाप्त होने के बाद अब झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा की पुलिस का फोकस पुराने नेटवर्क को दोबारा सक्रिय होने से रोकने पर है। इसके लिए तीनों राज्यों की पुलिस ने पूर्व नक्सल प्रभावित इलाकों में सक्रिय रहे लोगों, सहयोगी नेटवर्क और संपर्क सूत्रों की जानकारी जुटा रही है। पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक करीब 200 लोगों की सूची तैयार की गई है, जिनके बारे में पुलिस को संगठन से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष संपर्क होने की जानकारी मिली है। यह भी पढ़ें- आकाश, सचिन सहित छह नक्सलियों से खोया हथियार तलाश करायेगी पुलिससंदेश पहुंचाने वाले लोग भी शामिल सूची में ग्रामीण स्तर पर काम करने वाले कुछ झोला झाप चिकित्सकों, टेलरिंग पेशेवर, रसोइए और अन्य लोगों के अलावा आपराधिक गिरोहों ...