भागलपुर, अप्रैल 21 -- जमुई से रजनीकांत सिंह की रिपोर्ट जिले के सबसे ज्यादा नक्सल प्रभावित क्षेत्र रहे चरकापत्थर थाना क्षेत्र के रज्जोन पंचायत के रुझानियाँ में नक्सलियों द्वारा बनाये गये शहीद स्मारक को मंगलवार सुबह एसटीफ, एसएसबी के सहयोग से स्थानीय पुलिस द्वारा जेसीबी लगाकर ध्वस्त कर दिया गया। यह शहीद स्मारक पुलिस मुठभेड़ में मारे गये नक्सलियों को शहीद का दर्जा देते नक्सलियों द्वारा स्थापित की गई थी। शहीद स्मारक क्षेत्र में लगभग दो दशकों तक नक्सलियों द्वारा मचाये गये तांडव व आतंक की कहानी बयां कर रही थी।केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा पिछले 31 मार्च को सम्पूर्ण देश को नक्सलमुक्त देश घोषित किया जा चुका है। देश को नक्सलमुक्त घोषित किये जाने के साथ ही सुरक्षा बलों को यह निर्देश दिया गया है कि न तो क्षेत्र में नक्सली रहे और न ही उससे जुड़ा को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.