नक्सलियों के घर पर इश्तिहार साटा गया
पलामू, अगस्त 4 -- हरिहरगंज। पलामू जिले के हरिहरगंज थाना की पुलिस ने नक्सली कमांडर नीतीश यादव और इम्तियाज अंसारी के घर पर इश्तिहार साटा है। पुलिस निरीक्षक सह हरिहरगंज के थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार ने बताया कि पिछले वर्ष हरिहरगंज थाना के जगदीशपुर गांव में गाड़ी जलाने, रंगदारी मांगने को लेकर मामला दर्ज है। नक्सली नीतीश के बिहार के गयाजी जिला अंतर्गत टंडवाडीह घर पर इश्तिहार साटा गया है जबकि पलामू जिले के मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत माहुर गांव में इम्तियाज अंसारी के घर पर इश्तिहार तामिला कराया गया है। नक्सलियों के परिजनों को शीघ्र दोनों को सरेंडर कराने के लिए प्रेरित करन का अनुरोध किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.