चक्रधरपुर, मार्च 2 -- मनोहरपुर, संवाददाता । सारंडा के जराइकेला- चिड़िया थाना क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न जगहों में नक्सलियों के खिलाफ गहन सर्च अभियान जोर शोर तरीके से की जा रही है। हजारों की संख्या में सुरक्षा बल जंगल में बचे नक्सलियों को उनके अंजाम तक पहुंचाने के लिए कमरकस अभियान में जूटे हुए है। जानकारी के अनुसार सारंडा में शीर्ष नक्सली नेता व पोलित ब्यूरो सदस्य मिसिर बेसरा, असीम मंडल समेत तीन दर्जन से अधिक नक्सली इस समय सारंडा में छुपे हुए है। वहीं सूचना यह भी है की ये सभी नक्सली घेर लिये गए है। और जल्द ही सुरक्षाबल इन तक पहुँच जायेगी। ज्ञात हो की बीते रविवार को आईईडी ब्लास्ट में कोबरा के अधिकारी व मुठभेड़ में एक जवान घायल होने के बाद सुरक्षाबलो द्वारा सर्च अभियान तेज कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...