जमशेदपुर, जून 27 -- कोल्हान के पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में एक बार फिर नक्सली गतिविधियां बढ़ने के संकेत मिलने लगे हैं। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, सारंडा क्षेत्र में लगातार चल रहे कॉम्बिंग अभियान के बाद नक्सली नेता वीरेन सिंह उर्फ सागर अलग दस्ता बनाकर अपने पुराने इलाके में सक्रिय हो गया है। नीमडीह प्रखंड का रहने वाला वीरेन सिंह दलमा, चांडिल और नीमडीह क्षेत्र में अपना प्रभाव बढ़ाने की कोशिश कर रहा है। नक्सलियों की बढ़ती सक्रियता ने वन विभाग और पर्यटन से जुड़े लोगों की चिंता बढ़ा दी है। अधिकारियों को आशंका है कि संगठन अपनी मौजूदगी दर्ज कराने के लिए किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की कोशिश कर सकता है। इसका सीधा असर दलमा वन्यजीव अभयारण्य, चांडिल डैम और आसपास के पर्यटन स्थलों पर पड़ सकता है। करीब डेढ़ दशक पहले इन इलाकों में नक्सली गतिव...