पटना, अप्रैल 1 -- प्रदेश भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ. कन्हैया सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा संसद में भारत को नक्सलवाद मुक्त घोषित किए जाने का पुरजोर स्वागत किया है। उन्होंने इसे स्वतंत्र भारत के इतिहास का एक स्वर्णिम और सुरक्षा के दृष्टिकोण से सबसे महत्वपूर्ण अध्याय बताया है। डॉ. कन्हैया सिंह ने बुधवार को जारी बयान में कहा कि दशकों से देश के विकास में बाधक बने नक्सलवाद का अंत होना, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और अमित शाह के लौह संकल्प का जीवंत प्रमाण है। प्रधानमंत्री के 'सबका साथ, सबका विकास' के मंत्र और गृह मंत्री की 'जीरो टॉलरेंस' की नीति ने उस नक्सलवाद को घुटनों पर ला दिया, जिसे कभी देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा खतरा माना जाता था। अब नक्सल प्रभावित रहे क्षेत्र विकास की मुख्यधारा में तेजी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.