नक्सलमुक्त हुआ झारखंड, चाईबासा भी लिस्ट से बाहर
रांची, अगस्त 13 -- भारत सरकार के गृह विभाग ने चाईबासा (पश्चिमी सिंहभूम) को नक्सल प्रभाव वाले जिलों की श्रेणी से बाहर कर दिया है। अब देश में एक भी जिला नक्सल प्रभाव वाला नहीं रहा। केंद्रीय गृह मंत्रालय की नौ फरवरी 2026 की रिपोर्ट में चाईबासा को अति नक्सल प्रभावित जिलों की सूची से हटा नक्सल प्रभावित जिले की सूची में शामिल किया था, लेकिन ताजा रिपोर्ट में चाईबासा समेत देश का कोई भी जिला नक्सल प्रभाव वाले जिलों की सूची में नहीं है। देश के नौ राज्यों के 38 जिले को अब लीगेसी एंड थ्रस्ट (नक्सलवाद खत्म, पर विशेष सुरक्षा निगरानी के लिए केंद्र द्वारा चिह्नित) जिले की श्रेणी में रखा गया है। इनमें झारखंड के चार जिले चाईबासा (प. सिंहभूम) के अलावा बोकारो, चतरा और लातेहार शामिल हैं। इन जिलों में केंद्रीय सहायता व बलों की तैनाती बरकरार रहेगी, ताकि नक्सली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.