नक्षत्र वन से आज निकलेगी बाल कांवड़ यात्रा
रांची, अगस्त 22 -- रांची, संवाददाता। श्री शिव बारात आयोजन महासमिति, पहाड़ी मंदिर के तत्वावधान में रविवार को कांवड़ यात्रा निकाली जाएगी। इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यात्रा को लेकर बच्चों और उनके अभिभावकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। महासमिति की ओर से शुक्रवार और शनिवार को बाल कांवड़ियों के बीच गेरुआ वस्त्र और कांवड़ का वितरण किया गया। महासमिति के अध्यक्ष राजेश साहू ने बताया कि रविवार सुबह आठ बजे से बाल कांवड़ यात्रा प्रारंभ होगी। सभी बच्चे गेरुआ वस्त्र धारण कर हाथों में कांवर लेकर नक्षत्र वन तालाब से पवित्र जल उठाएंगे और पैदल यात्रा करते हुए पहाड़ी मंदिर पहुंचेंगे। वहां भगवान महाकाल बाबा का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना करेंगे। यात्रा में 5 से 12 वर्ष तक के बच्चे शामिल होंगे। यात्रा में बच्चों के लिए बाल शिव रथ, जीवंत झांकियां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.