रांची, अप्रैल 3 -- रातू, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के चटकपुर निवासी 40 वर्षीय राकेश वर्मा की शुक्रवार को नक्षत्र वन के तालाब में डूबने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार राकेश वर्मा अपनी मौसी के निधन पर दशकर्म में शामिल होने गए थे। घाट पर बाल छिलाने के बाद जब सभी लोग नहा रहे थे, तभी वह भी पानी में उतरे। इसी दौरान तैरते हुए गहरे पानी में चले गए। बताया जाता है कि उन्होंने बचाओ-बचाओ की आवाज लगाई। मौके पर मौजूद रिश्तेदारों ने उन्हें बचाने का प्रयास भी किया, लेकिन वे पकड़ में नहीं आ सके और देखते ही देखते गहरे पानी में डूब गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही रांची पुलिस मौके पर पहुंची और एनडीआरएफ की टीम की मदद से शव को बाहर निकाला। इसके बाद पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया। इधर, घटना की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.