मोतिहारी, जनवरी 24 -- रक्सौल ,एक संवाददाता। रक्सौल नगर परिषद क्षेत्र में मकान निर्माण के लिए नक्शा पास कराने और नई होल्डिंग कायम करने की प्रक्रिया अब पहले के मुकाबले काफी जटिल हो गई है। बेतिया राज व खास महाल की जमीनों को लेकर उप-समाहर्ता कार्यालय द्वारा जारी किए गए नोटिस के बाद प्रशासन ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। नए नियमों के मुताबिक, अब नगर परिषद किसी भी निर्माण कार्य के लिए नक्शे की स्वीकृति तभी देगा, जब संबंधित आवेदन को अंचल कार्यालय से एलपीसी और अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) प्राप्त हो जाएगा।हाल ही में मोतिहारी उप-समाहर्ता के कार्यालय से रक्सौल की चिन्हित बेतिया राज सह खास महाल की जमीनों पर नोटिस जारी किए गए हैं और यह सिलसिला लगातार जारी है। इन नोटिसों के माध्यम से लीज नवीनीकरण और बकाया राशि जमा करने के लिए 30 जनवरी 2026 तक की समय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.