नई दिल्ली, जुलाई 17 -- यूपी के रामपुर में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आजम खां की जौहर विश्वविद्यालय का नक्शा पास नहीं होने के कारण उसे ध्वस्त करने का आदेश दिया गया है। इसे लेकर प्रशासन के खिलाफ समाजवादी पार्टी ने मोर्चा खोला हुआ है। अब कांग्रेस के सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने इसे लेकर पूछा कि नक्शा तो किसी यूनिवर्सिटी का पास नहीं है। क्या जौहर यूनिवर्सिटी की तरह सभी पर बुलडोजर चलाया जाएगा? इमरान ने कहा कि जब जौहर युनिवर्सिटी का निर्माण हो रहा था तब वो क्षेत्र रामपुर डेवलपमेंट अथॉरिटी के दायरे में नहीं आता था, बाद में प्राधिकरण ने अपना दायरा बड़ा कर लिया। अब रामपुर के डीएम कह रहे हैं कि जौहर युनिवर्सिटी का नक्शा नहीं पास है तो गिराने का आदेश पारित कर दिया गया है। यह भी पढ़ें- आजम के जौहर विवि को मिट्टी में मिलाने की तैयारी, ध्वस्तीकर...