गोरखपुर, मई 24 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। जनगणना में मकानों की गणना शुरू होने के दूसरे दिन शनिवार को भी कई प्रगणक अपने हाउस लिस्टिंग ब्लॉक (एचएलबी) को ढूढ़ने के लिए भटकते रहे। शहर से लेकर गांवों में अनेक स्थानों पर एचएलबी बनाने में नक्शा और चौहद्दी में अंतर है। इस कारण कई प्रगणकों को एक साथ बैठकर समस्या का समाधान ढूंढना पड़ रहा है। जनगणना के वाट्सएप ग्रुप में मदद मांगने के बावजूद भी प्रगणकों को अपना ब्लॉक नहीं मिल सका ताकि वे मकानों की गणना शुरू कर सकें। जिले में 12,000 कर्मचारियों को जनगणना में लगाया गया है। कुछ लोगों ने उत्साह पूर्वक मकान गणना शुरू कर दिया है, जबकि कुछ लोगों को अपने ब्लॉक का इंतजार है। नगर निगम के जोन दो के प्रगणक संजय शर्मा ने जनगणना के विभागीय ग्रुप में लिखा कि तीन दिन से वे अपना एचएलबी ढूढ रहे हैं, लेकिन सफलता नहीं म...