गिरडीह, अप्रैल 6 -- गावां। गावां में कोर्ट के आदेश के बाद आधा दर्जन से अधिक मकानों को ध्वस्त करने पहुंची प्रशासनिक टीम नक्शा के अभाव में बिना कार्रवाई किए ही वापस लौट गई। जानकारी के अनुसार, कोर्ट के आदेश के अनुपालन में पदाधिकारियों, अमीन एवं पुलिस बल के साथ टीम रविवार को लगभग साढ़े 11 बजे बिजली ऑफिस के पास पहुंची थी। यहां मकानों को तोड़ने से पहले नापी का कार्य शुरू किया गया, लेकिन अमीन ने नक्शा उपलब्ध नहीं होने की बात कहकर मापी में परेशानी जताई। साथ ही चौहद्दी आदि निर्धारित करने में भी दिक्कतें सामने आईं।स्थिति स्पष्ट नहीं होने के कारण अधिकारियों ने कार्रवाई स्थगित कर दी और बताया कि अगली तिथि निर्धारित कर मकानों को तोड़ा जाएगा। मौके पर ऐहतियात के तौर पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। मकानों को ध्वस्त करने के लिए चार बुलडोजर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.