गोरखपुर, मार्च 16 -- गोरखपुर। हजरत नक्को शाह बाबा का रिवायती सालाना उर्स बुधवार को धर्मशाला स्थित आस्तना-ए-आलिया पर बड़े ही अकीदत के साथ मनाया जाएगा। इंतेजामिया कमेटी आस्ताना हजरत बाबा नक्को शाह के सदर नौशाद अली ने बताया कि सुबह बाद नमाज फजिर मजार शरीफ का ग़ुस्ल और सुबह 10 बजे कुरआन की तिलावत होगी। दोपहर 2 बजे चादर व गागर का जुलूस तिवारी हाता होते हुए धर्मशाला बाजार स्थित नक्को शाह बाबा के आस्ताने आलिया पर पहुंचकर सम्पन्न होगा। नौशाद अली ने बताया कि उर्स के मौके पर रोजेदारों के लिए 6:12 बजे रोजा-इफ्तार का इंतजाम किया गया है। अली ने कहा कि उर्स के मुबारक मौके पर महफिल-ए-शमा (कव्वाली) कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.