सहारनपुर, जून 12 -- बद्रीनाथ धाम यात्रा पर गए युवक की वापस लौटते समय उत्तराखंड के जोशीमठ के पास पहाड़ से गिरे पत्थर की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। परिजन शव लेने जोशीमठ रवाना हो गए। युवक की मौत से परिजनो में कोहराम मचा है। नकुड़ क्षेत्र के गांव टाबर निवासी रवि पिछले काफी समय से हरियाणा के जठ़लाना गांव में रहता था। रवि के पड़ोसी राकेश ने बताया कि तीन दिन पहले रवि गांव जठ़लाना निवासी सचिन के साथ बाइक पर उत्तराखंड के बद्रीनाथ धाम यात्रा पर गया था। बताया कि बुधवार शाम उन्हें उत्तराखंड पुलिस ने फ़ोन करके रवि की दुर्घटना में मौत की सूचना दी। राकेश के मुताबिक पुलिस ने बताया कि बाइक सवार रवि व उसके एक साथी के ऊपर पहाड़ से पत्थर गिर गया, जिससे दोनों युवक बाइक सहित करीब 50 फ़ीट गहरी खाई में गिर गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने गंभीर रूप से घायल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.