गोरखपुर, मार्च 20 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत आयोजित सप्त दिवसीय विशेष शिविर शुक्रवार को संपन्न हो गया। असेम्बली हाल में आयोजित समापन समारोह के मुख्य अतिथि प्राचार्य प्रो. एसडी राजकुमार और विशिष्ट अतिथि विधि विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. वीपी सिंह रहे। कॉलेज में पुरुष एवं महिला इकाई के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया था। इस दौरान स्वयंसेवकों ने विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। महिला इकाई की रिपोर्ट कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नीतू श्रीवास्तव और पुरुष इकाई की रिपोर्ट डॉ. जेपी यादव ने प्रस्तुत की।प्रो जेके पाण्डेय और प्रो अरविन्द कुमार सिंह ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतिभागियों को मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया। पुरुष इकाई के सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक का पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.